1. सवाल बालमन के जवाब डॉक्टर कलाम के पाठ का साहित्य प्रकार__ है।
A. साक्षात्कार ✅
B. निबंध
C. संकलित
D. कहानी
2. शिव सुब्रमण्यम अय्यर किस विषय के शिक्षक थे?
A. गणित
B. अंग्रेजी
C. हिंदी
D. विज्ञान✅
3. करोड़ युवाओं के विचारों की एकता निश्चय ही विकसित राष्ट्र में परिवर्तित करने में सफल होगी।
A. 45
B. 25
C. 54✅
D. 100
4. जनसंख्या वृद्धि को रोकने की अचूक औषधि क्या है?
A. विकास
B. साक्षरता✅
C. सजगता
D. जिम्मेदारी
5. किस मूल का कोई भी व्यक्ति बृहद भारतीय परिवार का अंग है
A. अमेरिकी
B. एशिया
C. भारतीय✅
D. शहरी
2.निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
1.श्री सुब्रमण्य अय्यर __ कक्षा के शिक्षक थे ।
उत्तर : पांचवी
2. __ को सन 2020 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में परिवर्तित करना है।
उत्तर : भारत
3. __ स्तर पर संपर्क के लिए हमें अंग्रेजी जैसी संपर्क भाषा की नितांत आवश्यकता है।
उत्तर : वैश्विक
4. डॉ कलाम ने माध्यमिक शिक्षा की पढ़ाई ___ माध्यम से पूरी की है|
उत्तर : मातृभाषा
5. युवा अवस्था में अवस्था में कदम रखते ही हमें अपने जीवन का ___ निर्धारित कर लेना चाहिए|
उत्तर : लक्ष्य (ध्येय)
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो या तीन वाक्य में लिखिए:
1. “पक्षी कैसे उड़ते हैं? “इसका उदाहरण विज्ञान के शिक्षक ने किस प्रकार दिया?
उत्तर : “पक्षी कैसे उड़ते हैं? ” यह बात विद्यार्थी को शिक्षक ने जीवंत उदाहरण देकर समझाया | और बच्चों को रामेश्वरम के समुद्र तट पर ले जाकर समझाया |
2. डॉ कलाम ने अपने बचपन की कौनसी यादगार घटना सुनाएं
उत्तर : डॉ कलाम ने अपने बचपन की यादगार घटना सुनाई कि, वे जब पांचवी कक्षा में पढ़ते थे तब उसके विज्ञान के एक शिक्षक शिव सुब्रमण्यम अय्यर ने उसे रामेश्वरम के तट पर लेकर जाकर जीवंत बताया था कि पक्षी कैसे उड़ते हैं|
3. चिराग जैन ने डॉ कलाम से क्या पूछा?
उत्तर : चिराग जैन ने डॉ. कलाम से पूछा कि वह कौन सी बड़ी चुनौती है जीसका सामना हमें आज करना पड़ रहा है?
4. डॉ कलाम ने साहस की परिभाषा देते हुए क्या कहा?
उत्तर : डॉ कलाम ने साहस की परिभाषा देते हुए कहा कि, अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों को संकट या आपदा से बचाना ही साहस है।
5. भारत 2020 का मिशन क्या है?
उत्तर : भारत 2020 का मिशन है कि, हमारा राष्ट्र 2020 तक एक विकसित राष्ट्र बन जाए। यानी कि हमारा देश आर्थिक तरह से बहुत ही आगे बढ़े। और पूरे देश का बहुत ही विकास हो।
6. डॉ कलाम के अनुसार 2020 तक भारत विकसित राष्ट्र क्यों बन जाएगा?
उत्तर :डॉक्टर कलाम के अनुसार 2020 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा ।क्योंकि विकास स्वयं जनसंख्या वृद्धि रोकने की अचूक औषधि है। इसमें जन शिक्षा विशेषकर स्त्री शिक्षा बहुत ही महत्व की है। इसमें युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर सुलभ होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में उद्योग धंधे स्थापित होंगे। इसलिए डॉक्टर कलाम कहते हैं कि 2020 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा।
7. छात्रों को अपना लक्ष्य किस प्रकार प्राप्त करना चाहिए?
उत्तर : छात्रों को अपना लक्ष्य चुनकर हमेशा उसी रास्ते पर चलना होगा। और तभी से उस दिशा में प्रयास और श्रम प्रारंभ कर देना होगा। जी-तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी। जैसे ही आगे बढ़ेंगे बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अपने दृढ़ साहस को पेश करके सभी समस्याओं को पराजित करना होगा। और जीत हासिल करनी होगी।
8. विजन 2020 का लक्ष्य पाने में महिलाओं की क्या भूमिका हो सकती है?
उत्तर : 2020 का विजन अनुप्रयोग के क्षेत्र की महत्वपूर्णप्रौद्योगिकियों के विकास पर विचार किया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा की बात भी मिशन 2020 का एक अभिन्न अंग है सशस्त्र सेनाओं में नियुक्ति के लिए पुरुष और महिला के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता। तीनों सेनाओं में पर्याप्त महिला अधिकारी नियुक्त है। राष्ट्रीय रक्षा क्षमता मैं वृद्धि के लिए महिलाएं उच्च स्तरीय सामरिक सेना बहु गुणक उपकरणों पर कार्य करके भी अपना सहयोग दे सकती है ।
9. किसी भी देश के लिए सेना का क्या महत्व है?
उत्तर : किसी भी देश में सेना ए बहुत महत्व की है। राष्ट्रीय रक्षा, क्षमताओं में वृद्धि के लिए भी सेना बहुत महत्व की है।क्योंकि सेना ही हमारे देश की सुरक्षा एवं वृद्धि अच्छी तरह से कर सकती है।
10. विज्ञान पढ़ने की प्रेरणा डॉ कलाम को किस से मिली?
उत्तर : विज्ञान पढ़ने की प्रेरणा डॉ कलाम को अपने पांचवी के शिक्षक श्री शिव सुब्रमण्यम अय्यर के एक यादगार घटना से मिली। क्योंकि उसने रामेश्वरम के समुद्र तट पर ले जाकर समझाया कि पक्षी कैसे उड़ते हैं। और यह बात प्रत्यक्ष बताई इस बात से डॉ कलाम को विज्ञान पढ़ने की प्रेरणा मिली।
सवाल बालमन के जवाब डॉक्टर कलाम के (साक्षात्कार)
4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए:
1. भाषा के विषय में डॉक्टर कलाम ने क्या बताया?
उत्तर : भाषा के विषय में अब्दुल कलाम साहब हमें बताते हैं कि उसने खुद माध्यमिक शिक्षा तक की पढ़ाई अपनी मातृभाषा के माध्यम से की है।कॉलेज और उसे आगे की शिक्षा अंग्रेजी माध्यम की संस्था में हुई।उसका मानना है कि हम कॉलेज में भी माध्यम के रूप में मातृभाषा का चुनाव कर सकते हैं। क्योंकि युवा अपने मातृभाषा में ही सोचता है। उसी में अपनी सहजता से कहने में सक्षम है। और इसमें कोई भी संदेह नहीं है कि वैश्विक स्तर पर संपर्क के लिए अंग्रेजी जैसी एक संपर्क भाषा की निशांत आवश्यकता है। इस प्रकार अपनी मातृभाषा का महत्व समझाया।
2. डॉक्टर कलाम के अनुसार उनकी तरह बनने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर : डॉक्टर कलाम के अनुसार उनकी तरह बनने के लिए हमें खास ध्यान रखना चाहिए, कि जब हम युवावस्था में कदम रखे तो हमें हमारा जीवन लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए !हमारी सोच बड़ी होनी चाहिए। जिससे हमें अनुभूति हो कि हम क्या बनना चाहते हैं! तभी से उस दिशा में आगे बढ़ने में और श्रम करने का प्रारंभ कर देना चाहिए। और जी-तोड़ मेहनत करनी चाहिए। जो भी समस्या आए उस को हराकर जीत हासिल करनी चाहिए। तभी हमें जीवन में सफलता मिलेगी। और हम उसकी तरह बन सकेंगे।
3. प्रवासी भारतीय मातृभूमि के प्रति गर्व की भावना कैसे विकसित कर सकते हैं
उत्तर : इसके जवाब में अब्दुल कलाम कहते हैं, कि भारतीय मूल का कोई भी व्यक्ति एक बृहदभारतीय परिवार का अंग है। और उसे हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व है। हमें किसी भी तरह हमारे देश की संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए। यानी कि हमें हमारे देश का गर्व होना चाहिए।
4. भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में राजनीतिज्ञों की क्या भूमिका होनी चाहिए
उत्तर : भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में एक अच्छा और सच्चा राजनीतिज्ञ होना बहुत जरूरी है। क्योंकि जिम्मेदार राजनीतिज्ञ दूरदर्शिता पूर्ण नीतियांँ बनाता है। जैसे महात्मा गांधी थे ,जिसने सत्य, अहिंसा तथा निस्वार्थ भावना से ब्रिटिश शासकों के विरुद्ध अपनी लड़ाई लड़ी। वर्तमान राजनीतिज्ञ को अपने कठिन परिश्रम, उत्कृष्टता और पारदर्शी कार्यों से मार्गदर्शन देना होगा। साथ ही गरीबी रेखा से नीचे रहे 26 करोड़ भारतीयों के उत्थान के लिए बी कार्य करना। होगा
5. पढ़े हुए से देखा हुआ ज्यादा याद रह जाता है ?क्यों?
उत्तर : पढ़े हुए से देखा हुआ ज्यादा याद रह जाता है। क्योंकि कई बच्चे ऐसे हैं कि वह बहुत चंचल स्वभाव के होते हैं। वे शैतानी भी करते हैं, लेकिन जब उनकी आंख प्रत्यक्ष कुछ देखती है तो उसे वह काम करने के लिए उत्सुक ही हो जाते हैं। और वह लोग पढ़ाई करते हैं तो उसमें कुछ भी नहीं समझते। इसीलिए कोई भी घटना यदि प्रत्यक्ष दिखाई दी जाए तो वह जल्दी से याद रह जाती है।
व्याकरण
1. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग करें:
1. जी तोड़ मेहनत करना-
बहुत मेहनत करना
2. महारत हासिल करना-
विजय प्राप्त करना
2. समानार्थी शब्द लिखिए:
1. जीवंत – जीवित
2. विरासत – धरोहर
3. उत्कृष्ट – श्रेष्ठ
4. खाका – नकशा
5. प्रचुर – पर्याप्त
6. दस्तकार – शिल्पकार
7. विघ्न – बाधा
8. निष्ठा – श्रद्धा
9. बृहद – महान
3. विरोधी शब्द लिखिए:
1. दिन * रात
2. समक्ष * विरुद्ध
3. जीवन * मृत्यु
4. सफल * असफल
5. स्वदेश * परदेश
6. विकसित * अविकसित
7. निश्चय * अनिश्चय
8. सुलभ * दुर्लभ
4. कोष्टक में दिए गए सर्वनाम शब्दों के उचित रूप से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
1. यह कार्य___ नहीं हो सकेगा।(मैं)
उत्तर : मुझसे
2. पापा ने___ बुलाया है। (तुम)
उत्तर : तुझे
3. जो लड़की वहां खड़ी है मैं___ नहीं जानता। (वह)
उत्तर : उसे
4. लगता है___ मेरी बात अच्छी नहीं लगती। (यह)
उत्तर : इसे
5. यह काम___ लोगों ने किया।(कौन)
उत्तर : इन
5. वचन परिवर्तन कीजिए:
1. मूर्ति मूर्तियां
2. दिशा – दिशाएं
3. कहानी – कहानियां
4. गमला – गमले
6. लिंग परिवर्तन कीजिए:
1. युवक – युवती
2. पंडित पंडिताईन
3. छात्र – छात्रा
4. अध्यापक – अध्यापिका
5. डॉक्टर – डॉक्टरनी
6. माली – मालिका