1. नीचे दिए गए विकल्पों में से योग्य विकल्प चुनकर लिखिएः
1. कवि ने किससे उठने को कहा है?
B. आलसी लोगों को
C. मेहनतकश लोगों को
D. गुलामों को
Ans: A. अमर सपूतों को
2. उठो धरा के अमर सपूतों काव्य का प्रकार क्या है?
A. पद
B. संघ मान
C. गीत
D. खंडकाव्य
Ans:B. संघ मान
A.सुमनो
B. लोगो
C. पक्षियों
D. बच्चों
Ans: A सुमनो
4. कवि किस में मंगलमय ध्वनि गुंजित करना चाहते हैं?
A. मंदिर में
B. प्रार्थना सभा में
C. जग के उद्यान में
D. इनमें से कोई नहीं
*Ans: C. जग के उद्यान मे
5. शत-शत दीपक जला……. के नवयुग का आह्वान करो।
A. ज्ञान
B. बुद्धि
C. रोशनी
D. भक्ति
Ans: A. ज्ञान
2. नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिएः
1 अमर सपूत………. का नया निर्माण करेंगे।
Ans: पुनः
2. गुलामी के बाद ………का सवेरा हुआ।
Ans: आजादी
3. देशवासियों में………. की किरणें फैल रही है।
Ans: नएविचारो
4. लोगों के मन में………. है और हौसलों की नयी………. है।
Ans: उमंगे ,तरंगे
5. युग युग के………. सुमनों में नयी-नयी मुस्कान भरो ।
Ans: मुर्झे
6. डाल डाल पर बैठ ………. कुछ नये स्वरों में गाते हैं ।
Ans: विहग
7. नूतन मंगलमय………. से गुंजित जग उद्यान करो ।
Ans: ध्वनियो
3. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक एक वाक्य में लिखिएः
1. स्वतंत्रता के बाद कैसी रात बीत गई है?
उत्तर: स्वतंत्रता के बाद गुलामी की रात बीत गई है़ ।
2. स्वतंत्रता के पहले किसका अंँधेरा था?
उत्तर: स्वतंत्रता के पहले गुलामी अज्ञान और आलस्य का अंधेरा था ।
3. आजादी के बाद सभी लोग अपने जीवन में किस का अनुभव कर रहे है ?
उत्तर: आजादी के बाद सभी लोग अपने जीवन में आनंद और नए उत्साह का अनुभव कर रहे है ।
4. पक्षी और भौरे क्या कर रहे हैं ?
उत्तर: पक्षियों के स्वरों में नवीनता है और भवरे बागों में मस्ती से फूलों पर मंडरा रहे हैं ।
5. नवयुग की नूतन वीणा में कविने क्या भरने को कहा है ?
उत्तर: नवयुग की वीणा में नए राग भरने को और नए-नए गाने भरने को कवि ने कहा है ।
6. कली कली कहां खिली हुई है ?
उत्तर: कली कली उद्यानों में खिली हुई है ।
7. आजादी के सूरज की रोशनी से भारत माता का शरीर कैसा लगता है ?
उत्तर: आजादी के सूरज की रोशनी से भारत माता का शरीर आज सुनहरा लगता है ।
8. नूतन मंगलमय ध्वनियों से किसे गुंजित करना है ?
उत्तर: नूतन मंगलमय ध्वनि से इस संसार रूपी उद्यान को गुंजित करना है।
9. कवि किस में नया राग और नया गान भरना चाहते हैं ?
उत्तर: कवि नवयुग की वीणा में नया राग और नया गान भरना चाहते हैं ।
10. कवि ने किसे शुभ संपत्ति कहा है ?
उत्तर: कवि ने इस देश की कल्याणकारी विद्याओं को शुभ संपत्ति कहां है ।
11. सरस्वती के पावन मंदिर में रक्षक और पुजारी कौन है ?
उत्तर: सरस्वती के पावन मंदिर में रक्षक और पुजारी इस देश के सभी बालक है ।
उठो धरा के अमर सपूतों
4. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिएः
1. देश की आजादी के बाद देशवासियों में क्या क्या बदलाव आया अपने शब्दों में लिखिए:
उत्तर: देश की आजादी के बाद देश में नया सवेरा हुआ है। लोगों में नई उमंगे और नई तरंगे प्रगट हुई है।नए विचारों की किरणें फैल रही है। सबके मन में नई आशाएं है। नई उमंगे और हौसले की नई लहरे है।
2. कवि माहेश्वरी जी धरा के अमर सपूतों से क्या चाहते हैं ?
उत्तर: कवि माहेश्वरी जी धरा के अमर सपूतो से चाहते हैं कि सदियों की गुलामी से आज हमारा देश स्वतंत्र हुआ है। तो आओ नया निर्माण करें ।लोगों के जीवन में नया उत्साह भरे ।और उनमें प्राण संचार करें युग युग के मुरझाए हुए फूलों में नहीं मुस्कान भरे ।अपनी मंगलमय वाणी से इस जगरूपी उद्यान को गुंजित करें। ऐसा कवि कहते हैं ।
3. कवि ने देश के सपूतों को क्या संदेश दिया है ?
उत्तर: कवि ने देश के सपूतों से कहा है कि अब हमारा देश आजाद हो चुका है। अब तुम्हें देश का नवनिर्माण करना चाहिए। स्वतंत्रता का लाभ जन -जन तक पहुंचा कर उसमें नई आशाये भरे, और लोगों में नई उमंगे और तरंगेभरनी है विकास के नए रास्ते खोजने हैं।
व्याकरण
1. विरुद्धार्थी शब्द लिखिए
1. धरती * आकाश
2. उठना * सोना
3. नया * पुराना
4.जीवन * मृत्यु
5. प्रात: * सांझ
6. फूल * कांटे
7. पवित्र * अपवित्र
8. अशुभ * शुभ
9. रक्षक * भक्षक
10. ज्ञान * ज्ञान
2. समानार्थी शब्द लिखिए:
1. निर्माण बनाना
2. प्रायः – अक्षर
3. उद्यान – बाग
4. आह्वान – चुनौती ललकार
5. स्फूर्ति – उत्साह
6. सुमन – फुल
7. शत-शत – सो-सो
3. संज्ञा किसे कहते हैं
उत्तर : पृथ्वी पर रहने वाले सभी पदार्थ एवं रानी के कोई ना कोई नाम है, जैसे मनुष्य पशु प्राणी और आदि पदार्थ सभी को कुछ ना कुछ नाम है जिसे संज्ञा कहते हैं।
4. संज्ञा के कितने और कौन-कौन से प्रकार है
उत्तर : संज्ञा के अनेक प्रकार है जैसे कि, द्रव्यवाचक संज्ञा, व्यक्तिवाचक संज्ञा, जातिवाचक संज्ञा, समूहवाचक संज्ञा, भाववाचक संज्ञा आदि ।
5. वाक्यों में से संज्ञा शब्द एवं प्रकार लिखिए
1. रमेश दौड़ रहा है। – रमेश ➡️व्यक्तिवाचक संज्ञा
2. गाय बैठी है। – गाय ➡️जातिवाचक संज्ञा
3. नयन भई के कारण जंगल में नहीं गया। – नयन ➡️ व्यक्तिवाचक संज्ञा, जंगल➡️ जातिवाचक संज्ञा
4. सोना कीमती धातु है। -सोना द्रव्यवाचक संज्ञा
5. सरघस जा रहा है। सरघस ➡️समूहवाचक संज्ञा
6. गंगा पवित्र नदी है। – गंगा ➡️व्यक्तिवाचक संज्ञा, नदी➡️ जातिवाचक संज्ञा
7. कुत्ता सो रहा है।- कुत्ता जातिवाचक संज्ञा➡️
8. वह दयालु है। – दयालु ➡️भाववाचक संज्ञा
9. दल जा रहा है। – दल ➡️समूहवाचक संज्ञा
10. अहमदाबाद बड़ा शहर है।-अहमदाबाद ➡️ जातिवाचक संज्ञा
11. मोर नाचता है। – मोर ➡️ जातिवाचक संज्ञा
12. लोहा बहुत कठोर है। – लोहा ➡️द्रव्यवाचक संज्ञा
होमवर्क
1.काव्य पंक्ति पूर्ण कीजिएः
1.उठो धरा के अमर सपूतों…….. प्राण भरो
2. नयी प्रातः है…… सांस नयी
3. कली कली खिल रही…. सुनहरी काया है
4. सरस्वती का पावन मंदिर….. और पुजारी है
2. निम्नलिखित शब्दों का वर्गीकरण कीजिएः
व्यक्तिवाचक संज्ञा
जातिवाचक संज्ञा
गुणवाचक संज्ञा
पदार्थ वाचक संज्ञा
समूहवाचक संज्ञा
शब्द
रमेश, मनुष्य ,आनंद, लोहा ,दल ,भारत ,पतीली ,कबूतर, जंगल, प्रमाणिक ,पेट्रोल, सभा ,गुजरात, पर्वत ,हर्ष, पानी , सरघस
3. फूल, तितली ,बादल ,वृक्ष ,बारिश शब्दों के उपयोग से कविता की रचना कीजिए और अपनी नोटबुक में लिखिएः
4. ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपनी नोटबुक में निबंध लिखिएः
5 दिए गए काव्य को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिएः
खड़ा हिमालय बता रहा है ,डरो न आंधी पानी से,
डटे रहो तुम अपने पथ, पर कठिनाई तूफानों में।
डिगो ने अपने पथ से तुम ,तो सब कुछ पा सकते हो प्यारे,
तुम भी ऊंचे उड़ सकते हो, छू सकते हो नभ के तारे।
अटल रहा जो अपने पथ पर, लाख मुसीबत आने में,
मिली सफलता उनको जग में, जीने में मर जाने में।
जितनी भी बाधाएं आई उन सब से ही लड़ा हिमालय,
इसीलिए तो दुनिया भर में, हुआ सभी से बड़ा हिमालय
प्रश्नोः
1. हिमालय हमें क्या संदेश देता है?
2. मुसीबत आने पर हमें क्या कर’ना चाहिए?
3. कवि ने हिमालई को सबसे बड़ा क्यों कहा है ?
4. इस काव्य का भावार्थ लिखिए।
5. इस काव्य को योग्य शिक्षक दीजिए।