1. निम्नलिखित विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए:
1. प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कौन है?
B. राकेश शर्मा
C. सुनीता विलियम
D. सुनीता नारायण
ANS : A. कल्पना चावला
2. सुनीता की माता किस देश की वतनी नी थी?
B. रसिया
C. युगोस्लाविया
D. जर्मनी
ANS : C. युगोस्लाविया
3. सुनीता को घर वाले प्यार से क्या कह कर बुलाते थे
A. सुनी
B. चुन्नी
C. परी
D. गुड़िया
ANS : A. सुनी
4. सुनीता को प्रशिक्षण खत्म करने में कितने वर्ष लगे
A. बारह
B. पाचँ
C. चार
D. आठ
ANS : D. आठ
5. अंतरिक्ष यात्रा की संपूर्ण तैयारी के लिए सुनीता कितने दिन पानी के अंदर रही?
A. पांचँ
B. नौ
C. बारह
D. दस
ANS : B. नौ
6. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष अड्डा प्रतिदिन पृथ्वी के कितने चक्कर काटता है?
A. 15.7
B. 17.5
C. 19.7
D. 17.7
ANS : A. 15.7
7. सुनीता ने अंतरिक्ष प्रवास में पृथ्वी के कितने चक्कर लगाए?
A. 2697
B. 2967
C. 2796
D. 2607
ANS : B. 2967
8. सुनीता अंतरिक्ष में कितने महीने रही?
A. छः
B. आठ
C. ग्यारह
D. बीस
ANS : A. छः
2. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
1. कल्पना चावला………. प्रांत के करनाल शहर की रहने वाली थी
ANS : हरियाणा
2. …….मैं अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम में द्वितीय प्रयास में सुनीता का चयन हुआ।
3. सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला को …….से बेहद लगाव था।
ANS : संगीत
3. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक एक वाक्य में लिखिए:
1. प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री होने का सम्मान किसे मिला था?
उत्तर : प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री होने का सम्मान कल्पना चावला को मिला था।
2. सुनीता के पिताजी का नाम क्या है?
उत्तर : सुनीता के पिताजी का नाम दीपक भाई पंड्या था।
3. सुनीता विलियम्स की माता का नाम क्या है?
उत्तर : सुनीता विलियम्स की माता का नाम उसँबाईन बोनी था।
4. सुनीता ने किसे चांद की धरती पर उतरते देखा था?
उत्तर : सुनीता ने नील आर्म स्ट्रांग को चांद की धरती पर उतरते देखा था ।
5. सुनीता का जन्म कब और कहां हुआ था।
उत्तर : सुनीता का जन्म 19 सितंबर 1965ओह्यो अमेरिका में हुआ था।
6. सुनीता की हाई स्कूल शिक्षा कहां से हुई?
उत्तर : सुनीता की हाई स्कूल शिक्षा मैसाच्युसेट्स से हुई।
7. व्यावसायिक अनुभव के लिए सुनीता कब और किस अकादमी से जुड़ी?
उत्तर : व्यावसायिक अनुभव के लिए सुनीता विलियम्स नेवल अकादमी 1987 में जुड़ी थी।
8. सुनीता को अंतरिक्ष परी बनाने में किसने प्रेरणा स्त्रोत का काम किया है ?
उत्तर : सुनीता को अंतरिक्ष परी बनाने में कल्पना चावला ने प्रेरणा स्त्रोत का काम किया है।
9. सुनीता और कल्पना को कौन एक सूत्र में पिरोता है?
उत्तर : भारतीय होना सुनीता और कल्पना को एक सूत्र में पिरोता था।
10. नासा के लिए सुनीता को कब चयनित किया गया?
उत्तर : जून 1998 में सुनीता को नासा के लिए चयनित किया गया।
11. स्पेसवॉक प्रशिक्षण में सुनीता को किस अनुभव से सहायता मिली?
उत्तर : स्पेसवॉक प्रशिक्षण में सुनीता को गोताखोरी मैं अनुभव होने वाले भारहीनता से सहायता मिली।
12. सुनीता फ्लोरिडा से किस मिशन में शामिल हुई?
उत्तर : सुनीता फ्लोरिडा स्पेस सेंटर से फ्लाइट एलीनियर के तौर पर डिस्कवरी मिशन में शामिल हुई।
13. कब और किस यान द्वारा सुनीता स्पेस स्टेशन पहुंची?
उत्तर : सुनीता 10 दिसंबर 2007 अटलांटिक अंतरिक्ष यान से स्पेस स्टेशन पहुंची।
14. सुनीता ने अंतरिक्ष में चहलकदमी कब की?
उत्तर : 17 दिसंबर को सुनीता ने अंतरिक्ष में चहलकदमी की।
15. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की पृथ्वी से दूरी और उसकी गति कितने किलोमीटर है?
उत्तर : अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की पृथ्वी से दूरी 360 किलोमीटर की और प्रति घंटे 27744 किलोमीटर की है।
16. सुनीता ने अंतरिक्ष में किस का रिकॉर्ड तोड़ा?
उत्तर : सुनीता ने अंतरिक्ष में 188 दिन और 4 घंटे के सेनानी ल्यूसिक का रिकॉर्ड तोड़ा।
17. अंतरिक्ष में व्यायाम करना क्यों आवश्यक है?
उत्तर : मांसपेशियों ऑडियो की शक्ति बनाए रखने के लिए अंतरिक्ष में व्यायाम करना आवश्यक है।
18. अटलांटिस यान कब और कितने यात्रियों के साथ धरती की ओर रवाना हुआ?
उत्तर : अटलांटिस यान 19 जून 2007 को शटल अटलांटिस सुनीता समेत सात अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर धरती की ओर रवाना हुआ।
19. स्पेस शटल से सुनीता की वापसी कब हुई?
उत्तर : स्पेस शटल से सुनीता की वापस 22 जून 2007 को हुई।
20. अंतरिक्ष परी सुनीता विलियम्स के अलावा हमारे देश के अंतरिक्ष यात्री कौन कौन है?
उत्तर : अंतरिक्ष परी सुनीता विलियम्स के अलावा ,कल्पना चावला और राकेश शर्मा हमारे देश के अंतरिक्ष यात्री है।
4. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दो या तीन वाक्य में लिखिए:
1. सुनीता पंड्या से विलियम्स किस प्रकार बनी
उत्तर : सुनीता पंड्या जब अंतरिक्ष यात्रियप्रशिक्षण में शिक्षा प्राप्त कर रही थी, तब उनका सहाध्यायी माइकल विलियम से उसकी शादी हुई ।और इस प्रकार वह पंड्या से विलियम्स बनी।
2. अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन में अंतरिक्ष यात्रियों को कौन-कौन सी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है?
उत्तर : अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन मैं यात्रियों को बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है ।जैसे कि खाने से लेकर नहाने तक सब कुछ कठिन था ।लौटने में मुश्किल होती है। आरंभ में चलने में भी दिक्कत होती है। हड्डियां कमजोर हो जाती है ।दिमाग को तैयार होने में देर लगती है ।आदि मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
3. वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान सवालों के जवाब देते हुए सुनीता ने क्या कहा
उत्तर : वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान जवाब देते हुए सुनीता ने कहा, यहां से विश्व सीमाओं में बटा नजर नहीं आता ।यहां से सिर्फ दिखता है हमारा सुंदर ग्रह ,ग्रामीण इलाके ,सुंदर पहाड़ और आसमानी रंग के सुंदर महासागर ,हरे मैदान और उनके अनेक रंगों में जमीन दिखाई दे रही है। यह दृश्य बहुत मनोहर था।
5. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए:
1. सुनीता ने अंतरिक्ष में कितने प्रकार का रिकॉर्ड बनाया
उत्तर : पृथ्वी से 360 किलोमीटर की दूरी पर कक्षा में स्थित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की गति प्रति घंटे 27744 किमी थी। यह प्रतिदिन पृथ्वी के 15.7 चक्कर काटता था ।अर्थात सुनीता ने पृथ्वी के 2967 चक्कर अपने अंतरिक्ष प्रवास में लगाए। इस अभियान में सुनीता ने 19 घंटे 17 मिनट तक स्पेस वॉक करके अंतरिक्ष में रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले अप्रैल माह में इस अभियान में सुनीता ने 19 घंटे 17 मिनट तक स्पेस वॉक करके अंतरिक्ष में रिकॉर्ड बनाए थे। इससे पहले अप्रैल माह में 4 घंटे 24 मिनट में मैराथन जीतकर सुनीता ने रिकॉर्ड बनाया था।
2. सुनीता को पूरे विश्व की बेटी क्यों कहा गया है?
उत्तर : सुनीता को पूरे विश्व की बेटी कहां गया है , क्योंकि अंतरिक्ष में प्रथम जाने वाली महिला कल्पना चावला थी जो वापस लौटते समय एक दुर्घटना में उसका सपना अधूरा रह गया ।जिस को पूरा करने के लिए सुनीता विलियम्स ने उसी के रास्ते चलकर पूरा करने की ठान ली। उसने बहुत ही मेहनत करके आगे बढ़ना शुरू किया ।और अपने देश का गौरव मान सम्मान बढ़ाने के लिए वह आगे बढ़ी ।और अंतरिक्ष पहुंची ।सुनीता विलियम्स के मन में देश के प्रति बहुत ही आदर सम्मान था। वे अमेरिका रेडी होने के बावजूद भारत से जुड़ी हुई थी उसमें विश्व बंधुत्व की भावना थी ।और देश की रक्षा एवं देश का सम्मान करने के लिए हमेशा आगे रही है। उसमें भाईचारे की भावना भरी पड़ी थी। इस प्रकार देश भक्ति की और देश का गौरव बढ़ाने वाली सुनीता पूरे विश्व की बेटी बन गई।
3. सुनीता ने अपने सपने कैसे साकार किए?
उत्तर : सुनीता जब 6 साल की थी तब उसने अमेरिकी यात्री नील आर्मस्ट्रांग को चांद की धरती पर उतरते देखा। तब से मन में निश्चय कर लिया कि मुझे कुछ ऐसा कर दिखाना है। बचपन का यह सपना लेकर सुनीता ने आगे चलकर कल्पना चावला को अपना प्रेरणा स्त्रोत बनाया। और अथाक परिश्रम करके अपने सपने साकार किए।
4. अंतरराष्ट्रीय केंद्र में रहकर सुनीता ने कौन-कौन से महत्वपूर्ण कार्य किए?
उत्तर : अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में रहकर सुनीता ने बहुत से महत्वपूर्ण कार्य किए ।जैसे, ह्यूमन साइंस, फिजिकल साइंस ,पृथ्वी का निरीक्षण, शिक्षा और टेक्नोलॉजी डेमोंसट्रेशन जैसे विषयों पर काम किया ।इसके अलावा सुनीता इस दौरान जमा किए ब्लड सैंपल न्यूट्रिशन से संबंधित अनुसंधान कर रहे वैज्ञानिकों तक पहुंचाएं।
6. उचित जोड़े मिलाइए:
अ | ब |
1. 19 दिसम्बर 1965 | A. अंतरिक्ष यात्री के रूप में चयन |
2. सन् 1987 | B. सुनीता स्पेस स्टेशन पहुंची |
3. सन् 1998 | C. सुनीता का जन्म |
4. 10 दिसम्बर, 2007 | D. सुनीता की वापसी |
5. 22जून,2007 | E. नेवल अकादमी से जुड़ी |
उत्तर
1 ➡️C
2 ➡️E
3 ➡️A
4 ➡️B
5 ➡️D
व्याकरण
7. शब्द समूह के लिए एक एक शब्द दीजिए:
1. दिन में दिखाई देने वाला स्वप्न – दिवास्वप्न
2. मस्तिष्क की सर्जरी करने वाला चिकित्सक – न्यूरो सर्जन
3. कक्षा बारहवीं के बाद तीन साल का पूर्ण अभ्यास – स्नातक
4. साथ में अध्ययन करने वाला – सहाध्यायी
5. स्नातक के बाद दो साल का पारंगत कक्षा का अध्ययन – अनुस्नातक
8. मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्य प्रयोग कीजिए:
1. परंपराओं की बेडी तोड़ना – पुरानी परंपरा तोड़ कर नई स्थापित करना
2. यादें ताजा हो ना – पुरानी बातें याद आना
3. सर ऊंचा होना – गर्व होना
4. खतरों से खेलना – खतरनाक परिस्थिति का सामना करना
5. एक सूत्र में पिरोना – सबको साथ में रखना
6. अस्तित्व को साकार रूप देना – व्यक्तित्व निखार ना
9. निम्नलिखित शब्दों का लिंग परिवर्तन कीजिए:
1. विधाता – विधात्री
2. चायदान – चायदानी
3. साधु – साध्वी
4. पड़ोसीन – पड़ोसी
5. बाघ – बाघन
6. सम्राट – सम्राज्ञी
7. सेठ – सेठानी
8. बलवान – बलवती
9. श्रीमान – श्रीमती
10. विद्वान – विदुषी
11. अभिनेता – अभिनेत्री
12. वर – वधु
10. समानार्थी शब्द लिखिए:
1. शान – गौरव
2. अंतरिक्ष – आकाश
3. प्रशिक्षण – विशेष ज्ञान
4. चयन – चुनना
5. दिक्कत – मुश्किल
6. बुलंदी – ऊंचाई
7. संकल्प – निर्णय, इरादा
8. प्रशिक्षण – निरीक्षण
11. विरोधी शब्द लिखिए:
1. अनुकूल × प्रतिकूल
2. उत्तीर्ण × अनुत्तीर्ण
3. उन्नति × अवनति
4. सम्मान × असम्मान
5. प्रथम × अंतिम
6. सफल × निष्फल
7. उच्च × नीच
8. मेहनती – आलसी
होमवर्क
निम्नलिखित पात्रों के बारे में जानकारी एकत्र करके उनका संक्षिप्त परिचय दीजिए
1 इंदिरा गांधी
2 मल्लिका साराभाई
3 सानिया मिर्जा
4 कल्पना चावला
5 किरण बेदी
6 पी. टी. उषा