1 नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए:
1 ईदगाह पाठ के लेखक कौन है?
A जगदीश चंद्र माथुर B प्रेमचंद ✔️
C द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी
2 रमजान के पूरे……. रोजों के बाद आज ईद आई है.
A तीस ✔️ B बीस
C दस Dपाँच
3 लोग रोज किसका नाम रटते थे?
A अल्लाह B राम
C ईद✔️ D कृष्ण
4 सबसे ज्यादा प्रसन्न कौन है?
A हामिद✔️ B अमीना
C नूरे D दादी
5 हामिद किसके साथ रहता था?
A पिताजी B बहन
C दादा D दादी✔️
6 मेले में जाने के लिए हामित के पास क्या नहीं है?
A जूते ✔️ B नए कपड़े
C पैसे D गाड़ी
7 कौन खुद को अभागिन समझता है?
A हामीद B महमूद
C आमीना✔️ D सम्मी
8 महमूद ने क्या खरीदा?
A भिश्ती B सिपाही✔️
C धोबिन D राजा
9 नूरे ने क्या खरीदा?
A भिश्ती B वकील ✔
️C राजा D धोबिन
10 दुकानदार ने चिमटे का मूल्य कितने पैसे बताया?
A पांचँ B छः✔️
C तीन D दस
11 हामिद का दिल बैठ गया क्योंकि….
A वह भीड़ में खो गया था।
B उसके पैसे खो गए थे।
C चिमटे का दाम छः पैसा था और उसके पास तीन पैसे ही थे।✔️
D चिमटे का दाम छः रूपए था और उसके पास दो पैसे ही थे।
12 हामिद ने चिमटा किसके लिए खरीदा?
A मां B नानी
C दादी✔️ D बुआ
13 सम्मी ने मेले में से क्या खरीदा?
A चिमटा B खंजरी✔️
C बाजा D ढोलक
14 महमूद को उसके पिताजी ने क्या खाने के लिए दीया?
A केले✔️ B मिठाई
C रोटी D फल
15 मोहम्मद ने किसे अपना साथी बनाया?
A हामिद ✔ ️B नूरे
C शम्मी D मोहसिन
2 नीचे दिए गए विधान सही है या गलत बताइए:
1 पाठ में होली के त्यौहार का वर्णन है। – गलत
2 ईदगाह से लौटते लौटते दोपहर हो जाएगी। – सही
3 नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
1 रोजे ………. के लिए होंगे।
ઉત્તર : बड़े बूढ़े
2 मोहम्मद मोहसिन नूरे सम्मी…….. पर बैठते हैं ।
ઉત્તર : घोडे
4 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक एक वाक्य में लिखिए:
1 रमजान ईद के दिन मुसलमान लोग कहां चाहते हैं?
उत्तर : रमजान ईद के दिन मुसलमान लोग ईदगाह नमाज पढ़ने के लिए चाहते हैं।
2 सभी कहां जाने की तैयारी कर रहे हैं?
उत्तर : सभी लोग ईदगाह जाने के लिए तैयारी कर रहे है।
3 गांव से ईदगाह जाने का रास्ता कितने कोस का था?
उत्तर : गांव से ईदगाह जाने का रास्ता तीन कोस का था।
4 महमूद और मोहसिन के पास कितने पैसे थे?
उत्तर : महमूद के पास बारह पैसे और मोहसीन के पास पंद्रह पैसे थे।
5 हामिद के पिता की मृत्यु कैसे हुई थी?
उत्तर : हामीद के पिता की मृत्यु हेजे के कारण हुई थी।
6 हामिद की दादी का नाम क्या था?
उत्तर : हामिद के दादी का नाम अमीना था।
7 अमीना अपनी कोठरी में बैठे किसे कोस रही थी?
उत्तर : अमीना अपनी कोठरी में बैठे निगोड़ी ईद को कोस रही थी।
8 नमाज खत्म होने के बाद लोगों ने क्या किया?
उत्तर : नमाज खत्म होने के बाद लोग आपस में गले मिल रहे थे और मिठाइयां और खिलौनों की दुकान पर इकट्ठे हुए थे।
9 महमूद का सिपाही कैसा लग रहा था?
उत्तर : महमूद का सिपाही खाकी वर्दी और लाल पगड़ी वाला कंधे पर बंदूक रखे हुए था। मानो कवायत के लिए चला जा रहा था।
10 चिमटा देखकर अम्मा क्या कहेगी?
उत्तर : चिमटा देखकर अम्मा कहेगी, “मेरा बच्चा अम्मा के लिए चिमटा लेके आया है कितना अच्छा लड़का है।”
11 हामिद ने अपराधी भाव से क्या कहा?
उत्तर : हामिद ने अपराधी भाव से कहा “तुम्हारी उंगलीया तवे से जल जाती थी, इसलिए मैंने यह चिमटा ले लिया।”
5 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दो या तीन वाक्य मे उत्तर लिखिए:
1 ईदगाह जाने से पहले लोग अपना काम क्यों पूरा कर लेना चाहते थे?
उत्तर : ईदगाह जाने से पहले ही लोग अपना काम पूरा कर लेना चाहते थे। क्योंकि ईदगाह जाने का रास्ता तीन कोस का था। तो जाकर आने में दोपहर हो जाती थी तो लोग थक जाते थे ।इसलिए……..
2 अमीना का दिल क्यों कचोट रहा था?
उत्तर : गांव में बच्चे अपने-अपने बाप के साथ ईदगाह जा रहे थे। हामीद का बाप नहीं था तो उसे अकेले कैसे जाने दे। अमीना को लगता था कि उस भीड़ में बच्चा खो गया तो, उसे लगता था नन्ही सी जान तीन कोस कैसे चलेगा ।और उसके पैर में छाले पड़ जाएंगे। पैसे और जूते भी तो नहीं थे ।इसलिए…….
3 अमीना के पास कितने पैसे थे ?उसने हामीद को कितने पैसे दिए?
उत्तर : अमीना के पास पांच पैसे थे। उनमें से तीन पैसे उसने हामिद को दे दिए।
4 हामिद के दोस्तों ने क्या क्या खरीदा?
उत्तर : हामिद के दोस्तों में से महमूद ने सिपाही खरीदा। मोहसीन ने भिश्ती खरीदा। जिसकी कमर झुकी हुई ऊपर मशक रखे हुए हैं। मशक का मुंह एक हाथ से पकड़े हुए हैं। नूरे को वकील पसंद आया उसने वकील खरीदा। इस प्रकार हामिद के दोस्तों ने मिट्टी के खिलौने खरीदे।
5 हामिद ने मेले में से क्या खरीदा?क्यों?
उत्तर : हामिद ने मेले से लोहे का चिमटा खरीदा। क्योंकि चिमटे से उसकी दादी की उंगलिँयां नहीं जलेगी यह सोच कर उसने चिमटा खरीद लिया।
6 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए:
1 हामीद का वर्णन कीजिए:
उत्तर : हामिद गरीब सूरत दुबला पतला लड़का था। जिसके पिता की हैजे के कारण मृत्यु हो गई थी। और फिर उसकी मां भी मर गई थी। यह अनाथ बालक था। और उसकी दादी के साथ रहता था पांव में जूते नहीं थे। सिर पर एक टोपी थी, जिसका गोटा काला पड़ गया था। फिर भी वह अत्यंत प्रसन्न रहता था। हामिद बहुत ही संतोषी बालक था। और उसकी सोच और विचार काफी अच्छे थे।
2 लोग ईदगाह जाने की तैयारी किस प्रकार कर रहे थे?
उत्तर : लोग ईदगाह जाने की तैयारी पूरे जोश से कर रहे थे। कोई अपने कुर्ते में बटन नहीं है तो पड़ोस में सुई धागा लेने दोड़ा जा रहा था। तो किसी के जूते कड़े हो गए थे, तो उनमें तेल डालने के लिए तेली के पास जा रहे हैं ।लोग जल्दी जल्दी बैलों को सानी और पानी दे देते हैं। और सभी अपना अपना काम जल्दी से पूरा कर रहे हैं। इस प्रकार लोग पूरे जोश के साथ ईदगाह जाने की तैयारी कर रहे थे।
3 ईदगाह जाने के रास्ते का वर्णन कीजिए:
उत्तर : ईदगाह में जाने में रास्ते में बहुत से पेड़ थे। और बड़ी-बड़ी इमारते थी। आगे चलते चलते अदालत, कॉलेज कलाघर आ रहे थे। वहां से आगे चले तो हलवाई ओ की दुकान शुरू हुई ।खूब सारी मिठाइयों से सजी हुई थी ।सभी दुकान है मिठाई से भरपूर थी ।इमली के घने वृक्ष की छांव में नमाज पढ़नी थी।
4 ईदगाह में नमाज की क्या विशेषता थी?
उत्तर : ईदगाह में नमाज पढ़ने की अच्छी व्यवस्था थी इमली के घने वृक्ष की छाया के नीचे पक्का फर्श है। जहां पर जाजिम बिछाई हुई है। रोजेदारों की पंक्तियां एक के पीछे एक न जाने कहां तक चली गई है। यहां कोई धनपद नहीं देखता। इन ग्रामीणों ने वजू किया एक सूत्र समस्त आत्माओं को एक ही कड़ी में पिरोए हुए हैं। इस तरह बहुत अच्छे संचालन के साथ नमाज की व्यवस्था की जाती है।
5 मेले का वर्णन कीजिए:
उत्तर : ईदगाह के मेले की जितनी तारीफ की जाए कम है। यहां पर हिंडोला है ,चरखी है और कई जगह पर लकड़ी के हाथी ऊंट छड़ों से लटके हुए हैं। एक पैसा देकर बैठ जाओ और 25 चकरो का का मजा लो। खिलौनों की दुकान है। इसमें मिट्टी के और अन्य खिलौने भी है। मिट्टी के खिलौने में गुजरिया, राजा, वकील,भिश्ती और धोबी है लगता है। जैसे अभी बोलना चाहते हैं। कहीं जगह मिठाई की दुकान है। जीसमें तरह-तरह की मिठाई या भी है। इस प्रकार मेले में बहुत आनंद और उल्लास का वातावरण है।
6 हामिद ने खिलौने क्यों नहीं खरीदे?
उत्तर : हामिद ने खिलौने नहीं खरीदें क्योंकि, वह अपने पैसों का सही इस्तेमाल करना चाहता था। वह चाहता था, कि कोई ऐसी चीज खरीदें क्यों घर पर भी काम आए और वह खेल भी सके। वह चाहता था कि खिलौने तो थोड़ी देर में पुराने हो जाएंगे या तो टूट जाएंगे। और इस से अच्छा है कि वह पैसा कोई अच्छी चीज वस्तु में डालें, ताकि वह चीज उसे बहुत काम आए।
इसलिए ….
7 चिमटा देखकर हामिद के साथियों ने क्या कहा?
उत्तर : चिमटा देखकर हामिद के साथियों ने जैसे ही चिमटे की तारीफ और उसे प्रत्यक्ष देखा, तो सभी साथी उसको कहने लगे कि ‘ हम अपना खिलौना तुम्हें देते हैं तुम भी अपना चिमटा हमें दे दो इस प्रकार सभी ने बारी बारी चीमटा मांगा।
8 हामिद में अपने सिमटे की क्या क्या विशेषताएं बताई?
उत्तर : हामीद ने अपने चिमटे की विशेषता बताते हुए कहा “यह भी खिलौना है ,इसे अभी कंधे पर रख दूंगा तो यह बंदूक का काम करेगा और हाथ में लिया तो फकीरों का चिमटा हो जाएगा। और चाहो तो मंजीरे का काम ले सकता हूं। खिलौना को जमीन पर गिराओ तो वह टूट जाएगा, लेकिन चिमटा चाहे जितनी बार जोर से गिराओ नहीं टूटेगा। इस प्रकार हामीद ने अपने चिमटे की ढेर सारी विशेषताएं बताई।
9 मोहसिन के भिश्ती का अंत किस प्रकार हुआ?
उत्तर : मोहसीन जैसे ही ईदगाह से घर पहुंचा तो उसकी छोटी बहन दौड़ कर आई, और मोहसीन के पास जो भिश्तीथा उसे छीन लिया। और मारे खुशी के उछली तो उसके हाथ से भिश्ती नीचे गिर गया और टूट गया।
10 घर पहुंच कर नूरे ने वकील का क्या किया और उसका अंत किस प्रकार हुआ?
उत्तर : नूरे जब वकील को लेकर घर गया तो, उसे लगा कि वकील जमीन पर या ताक पर नहीं बैठ सकते। यह सोच कर उसे दीवार में दो खुटिया गडकर उस पर एक लकड़ी का पटरा रखकर बिठाया गया। उसे लगा कि वकील को गर्मी ना लगे इसलिए वह बास के पंखे से उसे हवा देने लगा। उसी के मार से वकील गिर गया और उसका अंत हुआ।
11 हामीद के हाथ में चिमटा देखकर अमीना क्या सोचने लगी?
उत्तर : हामीद के हाथों में चिमटा देखकर अमीना बोली यह चिमटा कहां से लाया? जब हामिद ने बताया कि वह चिमटा मेले से खरीद कर आया है। तो अमीना सोचने लगी कैसा बच्चा है, सुबह से दोपहर तक ना कुछ खाया ना पिया और यह चिमटा उठा लाया।
12 बुड्ढी अम्मा का क्रोध स्नेह में क्यों बदल गया?
उत्तर : बुड्ढी अम्मा ने हामिद को चिमटा लाने पर डांट सुनाई, तो हामिद ने बड़े प्यार से उसे कहा कि “मैं आपके लिए यह चिमटा लाया हूं ताकि आपकी उंगलिँयां ना जले” यह सुनकर अमीना ने सोचा कैसा त्याग और कितना सद्भाव और विवेकी बालक है। यह सोच कर बूढ़ी अम्मा का क्रोध स्नेह बदल गया।
1 निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए:
1. शीतल | ठंडक |
2. प्रसन्न | आनंदित |
3. गरीब | दीन |
4. अंधकार | तिमिर |
5. स्नेह | प्रेम |
6. पुरानी | प्राचीन |
7. कोष | खजाना |
8. पृथक | अलग |
9. सबील | कयादू |
10. धावा | हमला, आक्रमण |
2 निम्नलिखित शब्दों के विरोधी शब्द लिखिए:
1. शीतल | उष्ण |
2. अमीर | गरीब |
3. स्नेह | नफरत |
4. प्रसन्न | नाराज |
5. उजाला | अंधकार |
6. नयी | पुरानी |
3 मुहावरों का अर्थ देखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए:
1 बेड़ा पार लगाना – संकट से बचाना
2 बाल बांका न होना – जरा भी नुकसान ना हो ना
3 छाती पीट लेना – दुःख प्रकट करना
4 दिल चीरना – बहुत दुःख हो ना
5 दिल कचोटना – संकोच होना
6 चूर-चूर होना – पूरी तरह से टूट जाना
7 सूरलोक सिधारना– मर जाना
8 दिल बैठ जाना – हताश या निराश होना
9 गले मिलना – प्रेम से भेट ना
10 मुंह ताकते रह जाना – अपनी चीज को अपने हाथ से जाती हुई देखना
4 निम्नलिखित शब्द समूह के लिए एक एक शब्द दीजिए:
1 ईद की नमाज पढ़ने की जगह – ईदगाह
2 जिसे गिना न जा सके – अनगिनत
3 नमाज के पहले हाथ पाव धोना – वजू करना
4 मशक से पानी ढोने वाला – भिश्ती
5 मुसलमानी वर्ष का नौवाँ महीना – रमजान
6 तवे पर से रोटी उतारने का साधन – चिमटा
5 निम्नलिखित वाक्य कौन किसे कहता है यह लिखिए:
1 “तुम डरना नहीं अम्मा मैं सबसे पहले आऊंगा ।”
– हामिद कहता है अम्मा से
2 ” ठीक- ठीक पांचँ पैसे लगेंगे लेना है तो लो नहीं तो चलते बनो।”
– चिमटा वाला बोलता है हामिद को कहते हैं
3 ” यह चिमटा क्यों लाया बुद्धू दो आने की है।”
– मोहसिन कहता है हामिद को
4 ” मेरी खंजरी से बदलो गे? ”
– सम्मी बोलता है हामिद को
5 ” सारे मेले में तुझे और कोई चीज न मिली जो यह लोहे का चिमटा उठा लाया?”
– बूढी अमीना कहती है हामीद को
6 ” तुम्हारी उंगलीयाँ तवे से जल जाती थी इसलिए मैंने लिया ”
– हामिद बोलता है अम्मा से कहता है
होमवर्क
1 निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
भारत में गुरु शिष्य संबंध का वह भव्य रूप आज साधुओं, पहलवानों और संगीतकारों में थोड़ा बहुत ही सही पाया जाता है । भगवान रामकृष्ण बरसो योग्य शिष्य को पाने के लिए प्रयत्न करते रहे। उनके जैसे व्यक्ति को भी उत्तम शिष्य के लिए रो-रो कर प्रार्थना करनी पड़ी थी ।इससे समझा जा सकता है कि एक गुरु के लिए उत्तम शिष्य कितना महंँगा और महत्वपूर्ण है। संतान प्राप्ति वर्ग उन्हें दुख नहीं देता पर वगेर शिष्य के रहने के लिए एकदम तैयार नहीं होते। गांधी जी बनने की क्षमता जिनमें है उन्हें गांधीजी अच्छे लगते हैं और वही उनके पीछे चलते भी है ।विवेकानंद सिर्फ उन्हें पसंद आएंगे जिनमें विवेकानंद बनने की अद्भुत शक्ति निहित है।
1 भारत में गुरु शिष्य का संबंध किन में थोड़ा बहुत ही सही पाया जाता है?
2 योग्य शिष्य पाने के लिए किन्हे वर्षों प्रयत्न करना पड़ा?
3 गुरु किसके बिना रहने के लिए तैयार नहीं है?
4 विवेकानंद किन्हे पसंद आएंगे?
5 इस परिच्छेद को योग्य शीर्षक दीजिए:
2 निबंध लिखिएः मेरा प्रिय त्योहार
3 रूपरेखा के आधार पर कहानी पूर्ण कीजिए:
एक नगर में दो स्त्रियां- एक ही बालक के लिए दावेदार- आपस में तकरार – मामला न्यायाधीश के समक्ष -दोनों की बातें सुनना – न्याय करना बालक के दो टुकड़े करके बांट लो -एक स्त्री मौन – दूसरी का रोककर कहना – बच्चे को ना काटे – उसे ही दे दो – न्यायाधीश का फैसला – रोती हुई स्त्री को बालक सौपना।