प्रश्न 1 नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखो।
1 काव्य में भगवान को कैसा कहा गया है ?
A..निर्मल
B..दयालु ✔️
C..संतोष प्रिय
D..इनमें से कोई नहीं।
- भगवान की रहमत से हम सब ने क्या पाया है?
- जिस्म✔️
- संपत्ति
- पैसा
- सुख
प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक एक वाक्य में लिखिए:
- यह जमीं और आसमान किसका है?
उत्तर : यह जमीं और आसमान ईश्वर का है।
- हम किस की इच्छा से इस संसार में आए हैं?
उत्तर : हम ईश्वर की इच्छा से इस संसार में आए हैं।
- भगवान की कृपा से हमें क्या किया मिला है?
उत्तर : भगवान की कृपा से हमें शरीर और प्राण मिला है।
- कवि ईश्वर से क्या। चाहते हैं?
उत्तर : कवि ईश्वर से चाहते हैं कि वह हम पर अपने कृपा दृष्टि बनाकर रखें।
- कवि (हम सब)भगवान के सामने कैसे खड़े हैं?
उत्तर : हम सब भगवान के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं।
- कवि किसे सबसे ताकत वाला मानते हैं? क्यों?
उत्तर :कवि सबसे ताकत वाला ईश्वर को मानते हैं क्योंकि वह सब कर सकते हैं। जिसे चाहे जीवन दे सकते हैं और जिसे चाहे मार सकते हैं।
प्रश्न 3. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दो तीन वाक्य में लिखिए:
- आप भगवान से क्या प्रार्थना करते हैं?
उत्तर: हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, कि तू बड़ा दयालु है, तो तू अपनी कृपा दृष्टि हम पर बनाए रखना।ताकि हम कोई गलत काम ना करें और तू बड़ा ताकतवर है तो सभी लोगों की जो हालात है, उसका खयाल रखें।
- आपके मत से संसार में सर्वोपरि कौन है? क्यों? उत्तर
मेरे मत से संसार में ईश्वर ही सर्वोपरि है क्योंकि वह सबसे ताकतवर है,और शक्तिमान है। वह जिसे चाहे जीवनदान दे सकते हैं,और जिसे चाहे मार सकते हैं इसलिए संसार में सर्वोपरि ईश्वर ही है।
- भगवान हम सबकी मुसीबत क्यों टाल सकता है?
उत्तर : क्योंकि भगवान सर्वोपरि है सबसे अधिक शक्तिशाली है, और उसी की मर्जी से यह सारा संसार चलता है। इसलिए भगवान हम सबकी मुसीबत को टाल सकते हैं।
- आप भगवान से प्रार्थना किस समय करते हैं? क्यों?
उत्तर : हम भगवान को सुबह और रात को प्रार्थना करते हैं । क्योंकि यही समय हमें योग्य लगता है।
- भिन्न-भिन्न धर्म के लोग प्रार्थना करने के लिए कहां कहां जाते हैं?
उत्तर : भिन्न-भिन्न धर्म के लोग प्रार्थना करने के लिए इस तरह से जाते हैं। जैसे कि हिंदू मंदिर, में मुस्लिम मस्जिद, में ईसाई चर्च में, पारसी अगियारी में, और सीख गुरुद्वारा में।
प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए।
- तू अपनी नजर हम पर रखना ऐसा कवि क्यों कहते हैं?
उत्तर : ‘ तू अपनी नजर हम सब पर रखना’ ऐसा कवि इसलिए कहते हैं कि उसी की इच्छा से हमारा जन्म हुआ है, और उसी की इच्छा से यह शरीर और प्राण हमने पाए हैं। हमारा जीवन उसके भरोसे है। वही हमारा रखवाला है इसलिए कवि कहते हैं कि तू अपनी नजर हम पर हमेशा रखना।
- कवि खुदा से क्या कहना चाहते हैं?
उत्तर : कवि खुदा से कहना चाहते हैं कि सबसे सर्वशक्तिमान,आप है और सबसे ज्यादा ताकतवार भी आप है।इस पूरे संसार में ईश्वर की मर्जी के बिना पता तक नहीं हिलता। और उसी की मर्जी से हमें यह जीवन मिला है। है ईश्वर हम सब आपके सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं। ताकि आप अपनी कृपा दृष्टि हम पर कायम रखें, और हम पर आने वाली हर आफत को आप टाल दे कवि खुदा से यही कहना चाहते हैं।
3 इस कविता का भावार्थ संक्षेप में लिखिए?
उत्तर : इस कविता में कवि भगवान से प्रार्थना करते हैं,और अपने अपराधों की क्षमा मांगते हैं। वह भगवान से कहते हैं कि आप अपने कृपा दृष्टि हम पर बनाए रखना। हम जिस हाल में है उसकी खबर रखना। क्योंकि तू ही बड़ा शक्तिशाली है, और तेरी मर्जी से ही यह संसार चलता है।
व्याकरण
- समानार्थी शब्द लिखिए :
1. बक्शीश | भेट |
2. मालिक | ईश्वर |
3. रहमत | कृपा |
4. आफत | मुश्किलें |
5. जिस्म | देह |
6. आसमान | आकाश |
- विरोधी शब्द लिखिए :
1. जमीन | आसमान |
2. मालिक | नौकर |
3. आज | कल |
4. खबर | बेखबर |
5. हाल | बेहाल |
3 उचित उपसर्ग जोड़िए :
1. दूर्+गुण | दुर्गुण |
2. प्र+योग | प्रयोग |
3. अनु +देश | अनुदेश |
4. सम्+योग | संयोग |
5. कु+पुत्र | कुपुत्र |
6. नी+डर | निडर |
- उचित प्रत्यय जोड़िए :
1. लड + आई | लडाई |
2. शेर + नी | शेरनी |
3. चाचा + एरा | चचेरा |
4. भीख+ आरी | भिखारी |
5. दया + आलू | दयालु |
6. इंसान + इयत्त | इंसानियत |
- निम्नलिखित शब्दों को शब्दकोश क्रम के अनुसार लिखिए :
- मनुष्य सुख शांति मित्र डॉक्टर
उत्तर : डॉक्टर मनुष्य मित्रों शांति सुख
- दृष्टि, योद्धा,श्रृंखला, नाविक ,और ,धन
उत्तर : और ,दृष्टि ,धन ,नाविक योद्धा ,श्रंखला
- क्षमता,स्वर,उज्जवल मंदिर,दूध, धरा
उत्तर : उज्जवल ,क्षमता, दूध ,धरा मंदिर ,स्वर
- वचन बदलकर वाक्य फिर से लिखिए :
- मैंने कविता लिखी।
– हमने कविताएं लिखी।
- यह मेरी किताब है।
– ये हमारी किताबें है।
- इसे लड्डू दे दो।
– इन्हें लड्डू दे दो।
- लड़का खेल रहा है।
– लड़के खेल रहे हैं।
- मैं मुंबई गया था।
– हम मुंबई गए थे।
- लड़की पढ़ रही है।
– लड़कियां पढ़ रही है।
7 पत्ता हरा भरा था।
– पत्ते हरे भरे थे।
8 यह नदी है।
– ये नदियां है।
होमवर्क :
- दिए गए भाव के आधार पर काव्य पंक्तियां लिखिए:
- हे ईश्वर! तेरी कृपा से मुझे शरीर और प्राण मिला है, चाहे जो भी हो तुम अपनी कृपा दृष्टि हम पर सदा रखना ।
- हे प्रभु! यह सारा संसार तेरा है तू बड़ा दयालु है, तू हम पर अपने दया दृष्टि रखना।
- काव्य पंक्तियां पूर्ण कीजिए:
- तू चाहे तो हमें रखें ,…………हर आफत टाले।
- नियमों के आधार पर निम्नलिखित शब्दों का वचन परिवर्तन कीजिए:
- नदी
- किताब
- दरवाजे
- कला
- कौवे
- धातु
- सड़के
- कुत्ता